shiv aarti lyrics in hindi : शिवजी की आरती

 जय शिव ओंकारा आरती हिंदी में


शिवजी की आरती ॐ जय शिव ओंकारा

ओम जय शिव ओंकारा, प्रभु हर शिव ओंकारा।
ब्रम्हा विष्णु सदाशिव, अर्धांगी धारा।।

एकाकन चतुरानन , पंचानन राजे।
हंसानन गरूडासन , वृष वाहन साजे।।

दो भुज चार चतुर्भुज , दशभुज अति सोहे।
तीनों रूप निरखता , त्रिभुवन मन मोहे।।

यक्ष माला वन माला , मुंड माला धारी।
चंदन मृगमद चंदा , भोले शुभकारी।।

श्वेतांबर पीताम्बर , बागम्बर अंगे।
ब्रह्मादिक संकादिक , भूतादिक संगे।।

कर मध्येश कमंडल , चक्र त्रिशूल धर्ता।
जगकर्ता जगहरता , जग पालनकर्ता।।

ब्रम्हा विष्णु सदाशिव , जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये , ये तीनों ऐका।।

त्रिगुण स्वामी जी की आरती , जो कोई नर गावे।
कहत शिवा नंद स्वामी, मनवांछित फल पावे।।