सरस्वती माता आरती लिरिक्स saraswati mata aarti lyrics

सरस्वती माता की आरती saraswati mata ki aarti 


ओम जय सरस्वती माता आरती om jai saraswati mata aarti 


ओम् जय सरस्वती माता , मैया जय सरस्वती माता ।
सद्गुण वैभव शालिनी , त्रिभुवन विख्याता ॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनी , द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी , अतुल तेजधारी ॥

बाँए कर में वीणा , दाँए कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे , गल मोतियन माला ॥

देवी शरण जो आए , उनका उद्धार किया ।
पैठि मंथरा दासी , रावण संहार किया ॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनी , ज्ञान प्रकाश भरो |
मोह अज्ञान तिमिर का , जुग से नाश करो ॥

धूप दीप फल सेवा , माँ स्वीकार करो ।
ज्ञान चक्षु दे माता , जग निस्तार करो ॥

माँ सरस्वती जी की आरती , जो कोई नर गावे ।
हितकारी सुखकारी , ज्ञान भक्ति पावे ॥

Mata Saraswati ki Aarati माता सरस्वती की आरती